हाईकोर्ट के फैसले मुताबिक सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों क़ो पक्का करे : सीटू
नारायणगढ़ 15 जनवरी। सेन्ट्रर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन- सीटू से संबद्ध ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की आम सभा प्रधान निर्मल सिंह की अध्यक्षता में कम्युनिटी हाल में हुई। जिसका संचालन जिला सचिव रोहताश ने किया।
बैठक क़ो ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम व हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के राज्य उप प्रधान बाबू राम ने सम्बोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायलय ने 31 दिसंबर 2025 क़ो कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करने का अहम फैसला दिया है। इसमें न्यायलय ने जंहा साल 1993, 1996, 2003 व 2006 की रेगुलराईजैशन पोलसी के तहत कच्चे कर्मियों की सेवाएं नियमित करने के आदेश दिए गए है। वंही इसमें दस साल की सेवा पूरी करने वाले सभी कच्चे कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। कोर्ट का यह फैसला स्वागतयोग्य है। इसलिए इसको जल्द लागू करवाने के लिए 19 जनवरी क़ो ग्रामीण सफाई कर्मी, चौकीदार व वन मजदूर समेत सभी विभागों में काम करने वाले कच्चे कर्मचारी मिलकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त महोदय अम्बाला क़ो देंगे।
सीटू राज्य सचिव सतीश सेठी व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आदेश अनुसार सभी कर्मचारियों क़ो पक्का करने की पोलसी बनाई जाए और फैसले मुताबिक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज सहित एरियर भी कर्मचारियों क़ो दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मजदूर संगठन सीटू व एसकेएस की और से जिला के सभी विभागों, बोर्ड, निगम व नगर निगम व पालिकाओं तथा सोसाईटीज में काम करने वाले कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों समेत सभी कच्चे कर्मचारियों व शिक्षको से अपील करते हुए कहा कि वे अपने हक की आवाज क़ो बुलंद करने के लिए 19 जनवरी क़ो दोपहर एक बजे महाराजा अग्रसेन चौंक के पास सिटी पार्क अम्बाला शहर में पहुँचे।
सतीश सेठी