दस साल में 60 करोड़ खर्च फिर भी मेन बाजार की सड़क खस्ताहाल

0
IMG-20260123-WA0022

23 जनवरी । नारायणगढ़। भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सतीश सेठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगरपालिका प्रशासन शहरवासियों को जन सुविधाएं देने में पूरी तरह से विफल रहा है। पिछले दस सालों में नगरपालिका ने 59.98 करोड़ रुपए बाजार की सड़क समेत शहर की गलियों के निर्माण पर खर्च किए है। जोकि सालाना 6 करोड़ रुपए बनते है। परन्तु करोड़ो की राशि खर्च करने के बाद भी मेन बाजार की सड़क नगरपालिका की भृष्ट कार्यप्रणाली की पोल खोल रही है।

सेठी ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन आँखे मूंद कर बैठा है। अधिकारियों को दुकानदारों का अतिक्रमण व पॉलीथिन के लिफाफे तो दूर से नज़र आ जाते है। परन्तु टूटी सड़क नज़र नहीं आती। सड़क इतनी खराब है कि इस पर मोटर साईकल व स्कूटर लेकर चलना तो दूर की बात पैदल तक चलना मुश्किल है। इससे बाजार में खरीददारी करने वाले व दुकानदार दोनों ही परेशान है। इस बारे सीपीआईएम ने मुख्यमंत्री महोदय सहित पालिका प्रशासन को सड़क निर्माण के लिए पत्र भी लिखा है। परन्तु हालात ज्यों के त्यों बने हुए है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका का मुख्य काम शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना व शहर का सौंदर्यकरण करना है। वर्तमान में शहर में पीने के पानी व सिवरेज की सेवा जन स्वास्थ्य विभाग दे रहा है। नगरपालिका के पास केवल शहर की गलियों व सड़को का निर्माण व रखरखाव, साफ सफाई व शहर के सौंदर्यकरण का ही मुख्य काम बचता है। परन्तु पालिका प्रशासन अपना काम करने की बजाए शहरवासियों को परेशान करने में लगा हुआ है।

नगरपालिका के पास अधिकतर पैसा शहरवासियो से ही हॉउस टैक्स, डिवेल्पमेन्ट चार्जिज, फायर टैक्स, स्टेम्प ड्यूटी, लाइसेंस व तरह तरह की मदो के नाम पर इकठा किया जाता है। पालिका प्रशासन की ड्यूटी बनती है कि वह जनहित में जनता मेहनत की कमाई को ठीक प्रकार से खर्च करे। परन्तु पालिका प्रशासन को शहरवासियों की बजाए ठेकेदारों की ज्यादा चिंता रहती है।

सीपीआईएम मांग करती है कि तुरंत सड़क का निर्माण किया जाए वरना पार्टी शहरवासियों व दुकानदारों को साथ लेकर नगरपालिका कार्यलय पर प्रदर्शन करेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *